फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने साथियों को बुलाकर सिक्योरिटी गार्डों से की मारपीट, गलत पार्किंग पर हुआ विवाद

Sun, 28 Dec 2025 02:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

देर रात डोमिनोज का एक डिलीवरी ब्वॉय पिज्जा का ऑर्डर देने गौर सिटी-2 पहुंचा था। उसने अपनी बाइक सोसायटी परिसर में गलत स्थान पर खड़ी कर दी। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने जब उसे निर्धारित नियमों के अनुसार वाहन पार्क करने को कहा तो वह भड़क गया और गार्ड से बहस करने लगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौर सिटी-2 सोसायटी में एक नामी पिज्जा कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देर रात डोमिनोज का एक डिलीवरी ब्वॉय पिज्जा का ऑर्डर देने गौर सिटी-2 पहुंचा था। उसने अपनी बाइक सोसायटी परिसर में गलत स्थान पर खड़ी कर दी। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने जब उसे निर्धारित नियमों के अनुसार वाहन पार्क करने को कहा तो वह भड़क गया और गार्ड से बहस करने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के बाद डिलीवरी ब्वॉय ने अपने स्टोर पर फोन कर अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में कई युवक सोसायटी पहुंचे और उन्होंने मिलकर एक सुरक्षा गार्ड को जबरन पकड़ लिया। इसके बाद गार्ड को खींचकर अलग ले जाया गया और उसके साथ लात-घूंसे बरसाए गए। अचानक हुई इस घटना से सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

मारपीट की घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कई लोग मिलकर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। प्रारंभिक तौर पर दोनों पक्षों में समझौता कराकर उन्हें भेज दिया गया था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोबारा मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि अब पूरे प्रकरण की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें