फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मायापुर इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- दुर्गा पूजा के 25वें वर्ष पर 16 से 21 अक्तूबर तक होंगे आयोजन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 के खेल शक्ति पार्क में सार्वजनिन पूजा समिति द्वारा 25वें वर्ष पर मायापुर के इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है। करीब सात हजार वर्ग फीट में फैले पंडाल का प्रवेश द्वार श्री मायापुर चंद्रोदय मंदिर जैसा बनाया गया है। सार्वजनिन पूजा समिति इस बार सिल्वर जुबली समारोह के तहत 16 से 21 अक्तूबर तक दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित करेगी। समिति के महासचिव कौशिक सेन शर्मा और मीडिया प्रतिनिधि देबलिना रॉय ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पंडाल में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के साथ वृंदावन और कुरुक्षेत्र के दृश्य दिखाए जाएंगे। पूरे मंडप को मेघ-श्याम रंग में सजाया गया है। गर्भगृह में होगला कला का इस्तेमाल किया गया है। मूर्तियां बनाने में इको-फ्रेंडली वस्तुओं का उपयोग किया गया है। पंडाल बनाने में पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से आए 50 से अधिक कारीगरों ने कई सप्ताह तक काम किया है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकार देंगे प्रस्तुति
महोत्सव के दौरान सप्तमी को अलीबाबा और चालीस चोर पर आधारित नृत्य नाटिका होगी। अष्टमी को इंडियन आइडल फेम देबस्मिता रॉय और पार्श्व गायक सुदेश भोसले प्रस्तुति देंगे। नवमी को बांग्ला बैंड दोहार और आरडी बर्मन बैंड के प्रदीप्त सेनगुप्ता अपने वाद्य संगीत समूह के साथ कार्यक्रम पेश करेंगे। इसके दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के अध्यक्ष अतिष चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष सुशोभन सरकार, शुभोब्रतो चक्रवर्ती, निरुपम मुखर्जी, कोषाध्यक्ष सुब्रतो बोस और मीडिया प्रतिनिधि सुतापा मुखोपाध्याय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें