फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौ साल के बालक को मलेरिया, गांव दौड़ी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बालक मलेरिया संक्रमित पाया गया है। सासनी क्षेत्र के गांव संदलपुर निवासी विक्रम (9) की जांच रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक मलेरिया के 12 मरीज मिल चुके हैं, विक्रम को मिलाकर यह संख्या 13 हो गई है। जिले में मलेरिया धीरे-धीरे पांव पसार रहा है।
विज्ञापन

संदलपुर में संक्रमण मिलने के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दलबीर सिंह ने दो टीमें गठित कीं। टीमों ने ग्राम पंचायत संदलपुर और जसराना में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में करीब 120 लोगों के रक्त की जांच की गई। इनमें से 20 मरीजों में बुखार के लक्षण पाए गए। सभी मरीजों की मलेरिया और डेंगू जांच भी की गई, यह रिपोर्ट सामान्य पाई गई। इस दौरान टीम द्वारा घर-घर दौरा किया गया। चिकित्सा अधीक्षक ने लोगों को आसपास सफाई रखने और पानी जमा न होने देने की सलाह दी। जिला मुख्यालय से आई मलेरिया टीम ने संक्रमित मरीज के घर का दौरा किया। उसके परिजनों को बीमारी से बचाव के उपाय बताए। दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों को एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया। शिविर में डॉ. नीतू सिंह, डॉ. पावस कुशवाहा, डॉ. अलका सेंगर, डॉ. सचिन प्रताप, आकाश कौशिक, मनीष, रेनू और विनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें