फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ के बीच कल चलेगी नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

Fri, 26 Sep 2025 01:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

उत्तर पश्चिम रेलवे ने उदयपुर सिटी और चंडीगढ़ के बीच 27 सितंबर से नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह द्वि-साप्ताहिक ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे यात्रियों को तेज, सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने उदयपुर सिटी और चंडीगढ़ जंक्शन के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 27 सितंबर से चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन की समय-सारणी जारी कर दी गई है। इस ट्रेन का ठहराव रेवाड़ी के अलावा झज्जर, रोहतक, जींद और नरवाना स्टेशन पर होगा जिससे यहां के यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन

नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर 20989/20990 होगा। यह द्वि-साप्ताहिक आधार पर चलाई जाएगी। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन उदयपुर से हर बुधवार और शनिवार को चलेगी। इसी प्रकार चंडीगढ़ से हर वीरवार और रविवार को चलेगी।
उदयपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 20989 शाम 4:05 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं, चंडीगढ़ से चलने वाली 20990 सुबह 9:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5:25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, कपासन, चन्देरिया, मीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा जंक्शन, जयपुर, गांधी नगर, दौसा, बांदीकुई जंक्शन, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।
ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 2 टियर वातानुकूलित, 3 टियर वातानुकूलित, 3 टियर इकोनॉमी, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। इससे विभिन्न श्रेणियों के यात्रियों को सफर के विकल्प मिल सकेंगे।

यात्रियों को होगा फायदा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन के शुरू होने से मेवाड़ क्षेत्र और हरियाणा-पंजाब के बीच संपर्क और मजबूत होगा। खासकर उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य और पर्यटन के लिए राजस्थान से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ओर आते-जाते हैं। जयपुर, अजमेर और कुरुक्षेत्र जैसे प्रमुख शहरों से भी यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।

त्योहार सीजन से पहले सौगात

त्योहारी सीजन से ठीक पहले शुरू हो रही यह ट्रेन सेवा यात्रियों की भीड़ को संभालने में सहायक साबित होगी। चंडीगढ़ जाने वाले पर्यटक, विद्यार्थी और कारोबारी वर्ग के लोग अब तेज और सीधी ट्रेन सेवा का लाभ उठा पाएंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समय के साथ यात्रियों की मांग बढ़ रही है और इस नई ट्रेन से उदयपुर सहित दक्षिण राजस्थान के यात्रियों को उत्तरी भारत से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें