फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वॉलीबॉल के जरिए युवाओं को दिया जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं का रुझान अब सकारात्मक दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है। पिनगवां खंड के गांव ऐंचवाड़ी में युवा वॉलीबॉल खेल के माध्यम से नशे और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों का असर अब गांवों में साफ दिखाई दे रहा है, जहां युवा खेल को अपनाकर समाज को एक नई दिशा देने में जुटे हैं। गांव के युवक रोजाना एकत्रित होकर वॉलीबॉल खेलते हैं और साथ ही अन्य युवाओं को भी खेल के प्रति प्रेरित करते हैं। उनका कहना है कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी सकारात्मक ऊर्जा से भरता है, जिससे गलत गतिविधियों से दूर रहने में मदद मिलती है।युवाओं ने बताया कि आज के दौर में नशा और साइबर अपराध तेजी से फैल रहे हैं, जिससे बचने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें