फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Fire: सेक्टर-107 में सन वर्ल्ड सोसाइटी में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 23 Sep 2025 05:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सोसाइटी में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 4-5 फ्लैट में आग लग गई। सूचना पर आनन-फानन दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
फ्लैट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-107 स्थित सन वर्ल्ड सोसाइटी में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 4-5 फ्लैट में आग लग गई। सूचना पर आनन-फानन दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


दोपहर 2.45 बजे सोसाइटी में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। एक के बाद एक दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग सोसाइटी के टावर-11 के फ्लैट नंबर 201 में लगी थी। जिसे मेंटेनेंस की टीम द्वारा बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग ज्यादा बढ़ चुकी थी। आग को दमकल की गाड़ियों ने पूर्णरूप से बुझाया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें