फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सस्ती कार दिलाने के नाम पर युवक से 22 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ती कार दिलाने के नाम पर युवक से 22 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपये ठगने का केस दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने बाजार से सस्ती और जल्द कार दिलाने का दावा किया था। धोखाधड़ी का पता चलने पर पुलिस से शिकायत की पर कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


दादरी की गुर्जर कॉलोनी निवासी दितेश सिंह भाटी का आरोप है कि उसे स्कॉर्पियो एन कार की जरूरत थी। उसने ऑनलाइन एक लग्जरी कार दिलवाने वाली कंपनी देखी। जो छूट के साथ जल्द गाड़ी दिलवाने का दावा करती है। संपर्क करने पर आरोपी मोहम्मद आरिफ अली व मोहम्मद आरिफ निवासी हयात एन्क्लेव लोनी गाजियाबाद सेक्टर अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट में मुलाकात हुई। आरोप है कि आरोपी ने स्वयं को ट्रिपल ए सेल्स एंड सर्विसेज कंपनी का मालिक बताया और जल्द कार दिलाने का आश्वासन दिया। आरोपी ने तब अपना आधार व पैन कार्ड भी दिखाया। विश्वास होने पर पीड़ित ने आरोपी के यूनियन बैंक के खाते में 17 लाख रुपये भेज दिए। साथ ही 5 लाख रुपये नकद दिए। पैसे देने के काफी दिन बाद भी कार नहीं मिली तो पीड़ित ने पैसा वापस मांगा लेकिन नहीं दिया। आरोप है कि जांच करने पर पता चला कि कंपनी मोहम्मद आशु के नाम पर है। आशु व आरिफ दोनों एक ही व्यक्ति हैं। फर्जी दस्तावेज बनाकर आरोपी लोगों से ठगी करता है। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें