आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली गांव में सोमवार को शाम एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नरौली गांव निवासी रामशरण (62) चाय बेचता था। सोमवार की शाम को छत के चूल्हे के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सिधारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।