फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवाचार की उड़ान, हेरिटेज लैब पर खर्च होंगे दो करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- कनेक्ट फिटिंग्स दो करोड़ रुपये से स्थापित करेगी अत्याधुनिक प्रयोगशाला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में बुधवार को दो दिवसीय तकनीकी महोत्सव एक्मे 2026 का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कनेक्ट फिटिंग्स ने जीबीयू-कनेक्ट फिटिंग्स हेरिटेज कंजर्वेशन बिल्डिंग मैटेरियल्स टेस्टिंग लैब की स्थापना की घोषणा की। कंपनी इस प्रयोगशाला पर दो करोड़ रुपये खर्च करेगी।
कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि प्रयोगशाला से विद्यार्थियों को अत्याधुनिक अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। तकनीकी महोत्सव में वर्किंग मॉडल प्रदर्शनी, ब्रिज मेकिंग, रोबो लाइन फॉलोअर, सर्किट मेनिया, टावर चैलेंज, टेक्निकल आइडिया प्रेजेंटेशन, ट्रेजर हंट और रोबोटिक्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी अपनी इंजीनियरिंग क्षमता और तकनीकी समझ का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में एडवर्ब, कनेक्ट फिटिंग्स और गेट इट रेंट सहित 15 कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में उद्योगों की जरूरतों और तकनीकी शिक्षा के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. चंद्र कुमार सिंह, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजीव वार्ष्णेय, कनेक्ट फिटिंग्स के सीईओ प्रदीप टंडन, एडवर्ब टेक्नोलॉजी के अंशुमान सिंह और गेट इट रेंट के सीईओ मयंक अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें