फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: न्यायमूर्ति ने उपभोक्ता फोरम के नए गेट का किया लोकार्पण, वादकारियों और अधिवक्ताओं को मिलेगा आवागमन में लाभ

Sat, 14 Mar 2026 04:50 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि उपभोक्ता फोरम के लिए नया गेट लंबे समय से अधिवक्ताओं की मांग रहा है। अब इसके खुलने से मुकदमों की पैरवी करने आने वाले अधिवक्ताओं को अनावश्यक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति ने उपभोक्ता फोरम के नए गेट का किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अजित कुमार ने शनिवार को उपभोक्ता फोरम में बनाए गए नए प्रवेश द्वार व गार्ड रूम का लोकार्पण किया। नए गेट बनने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को राहत मिली है। अब उन्हें लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। 

विज्ञापन


जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि उपभोक्ता फोरम के लिए नया गेट लंबे समय से अधिवक्ताओं की मांग रहा है। अब इसके खुलने से मुकदमों की पैरवी करने आने वाले अधिवक्ताओं को अनावश्यक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे पहले न्यायालय परिसर से बाहर जाकर उपभोक्ता फोरम तक आना पड़ा था। मगर न्यायमूर्ति अजित कुमार और जिला जज अतुल श्रीवास्तव के प्रयासों से उच्च न्यायालय से रिकॉर्ड समय में उपभोक्ता फोरम के लिए नए गेट को खोलने की अनुमति प्राप्त हुई। 

इस गेट के खुलने से हजारों वकीलों और वादकारियों को उपभोक्ता फोरम तक पहुंचने में अब पहले की तुलना में काफी सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के सचिव शोभाराम चंदीला, छत्तरपाल सिंह, सिंहराज चौधरी, अमित कुमार, श्याम सिंह चौधरी, सरदार सिंह, सुनील नागर, हरेंद्र तौंगड़, जगदीश भाटी, भूपेंद्र मंगल, आदित्य भाटी, राजीव भाटी, अनिल मावी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें