फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 14 जुलाई को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
-10 से अधिक कंपनियों के 300 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर 31 स्थित आईटीआई परिसर में 14 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 बजे से इसकी शुरुआत हो जाएगी। इस मेले में देश की नामी और प्रतिष्ठित 10 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। ये कंपनियां विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों के लिए 300 से अधिक पदों पर आईटीआई छात्रों की भर्ती करेंगी।
विज्ञापन




आईटीआई के फैकल्टी जितेंद्र ने बताया कि मेले में हिस्सा लेने के लिए केवल आईटीआई से प्रशिक्षण पा चुके (डिप्लोमा धारक) छात्र ही पात्र होंगे। मेले का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को सीधे उद्योग जगत से जोड़ना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। कंपनियों की ओर से मशीन ऑपरेटर, टेक्नीशियन, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर समेत कई अन्य ट्रेडों में भर्तियां की जाएंगी। आईटीआई नोएडा के प्रधानाचार्य यज्ञदेव सिंह ने छात्रों से अपील की गई है कि वे अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की प्रतियां साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें