फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लॉजिस्टिक कंपनी के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का समाना जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
वेयरहाउस में कपड़े, जूते, परफ्यूम व शराब रखी होने के कारण आग भड़की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना के अंतर्गत सरस्वती एन्क्लेव क्षेत्र स्थित एक लॉजिस्टिक कंपनी के वेयरहाउस में बीते मंगलवार की देर रात लगभग 11.30 बजे भीषण आग लग गई। आगजनी की यह घटना उस समय हुई जब वेयरहाउस के कर्मचारी टी-ब्रेक में चाय पीने के लिए बाहर आए थे। चाय पीने के बाद जब कर्मचारी वापस वेयरहाउस पहुंचे तो अचानक आग की लपटे देखकर बाहर निकले। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वेयरहाउस में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी।
वेयरहाउस में कपड़े, जूते, परफ्यूम व शराब रखी होने के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया था। वेयरहाउस में आग की ऊंची-ऊंची लपटे दूर से ही देखी जा रही थीं। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ, जबकि कराेड़ों रुपये का सामान जल गया। लगभग 12 घंटे में वेयरहाउस में लगी आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन

वेयरहाउस में आग लगने की सूचना मिलते ही गुरुग्राम के फायर स्टेशन की कई दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। लेकिन आग बेकाबू होने के कारण झज्जर व नूंह के फायर स्टेशनों से भी दमकल गाड़ियों को मंगवाना पड़ा। लगभग दो दर्जन दमकल गाड़ियों से फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वेयरहाउस में घरेलू उत्पादों के साथ ही जूते, परफ्यूम, कपड़े व शराब की काफी मात्रा होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। भीषण आग के कारण वेयरहाउस की टीनशेड से बनी छत भी गिर गई। इस कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मचारियों को परेशानी भी हुई।
सेक्टर-37 स्थित फायर स्टेशन के अधिकारी जय नारायण ने बताया कि रात 11.39 बजे वेयरहाउस में आग लगने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल गाड़ियों को भेज दिया गया। वेयरहाउस में काफी सामान होने के कारण आग तेजी से फैली। वहीं, छत गिरने के बाद मौके पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। वहीं, आग से उठ रहे धुएं के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करनी पड़ी। वहीं, वेयरहाउस मालिक के अनुसार यहां पर अलग-अलग कंपनियों का करोड़ों रुपये का सामान रखा हुआ था। सारा सामान जलकर राख हो गया। लगभग 90 हजार वर्ग फीट में बने वेयरहाउस में लगी आग से उठ रहे धुएं से आसपास के घरों रहने वाले परिवारों और कंपनियों में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


12 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू
फायर स्टेशन के अधिकारी जय नारायण ने बताया कि लगभग आठ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन जांच करने के दौरान टीन शेड हटाते ही एक बार फिर से आग लग गई। आग पर दोबारा काबू पाने के लिए दमकल कर्मचारियों को फिर से मशक्कत करनी पड़ी। वेयरहाउस में रखी शराब की पेटियों में भी रुक-रुककर आग लग रही थी और बोतलें गर्म होकर फट रही हैं। बुधवार की दोपहर तक ही आग बुझाई जा सकी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लगा है। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। जांच करने के बाद ही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें