फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे स्टेशन पर बनेगा होल्डिंग एरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेंटिग एरिया में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। छठ मनाकर वापस जाने वालों की भीड़ को देखते हुए प्लेटफाॅर्म गेट के पूरब दिशा में भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यात्री की ट्रेन बिलंब होने पर इसमें आराम करेंगे। प्लेटफार्म पर ट्रेन आने पर उन्हीं यात्रियों को प्रवेश मिलेगा जिनके पास यात्रा का टिकट होगा। इसमें यात्री सुविधा के सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि छठ पर्व मनाकर वापस लौटने वालों की भारी भीड़ होती है। प्लेटफार्म पर गहमा गहमी न हो इसको लेकर यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 25 अक्टूबर को वेटिंग एरिया का गेट से यात्री विश्रामालय तक बनाया जाएगा। जिसमें बैठने, आराम करने और पानी, शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। ट्रेन के आवागमन की जानकारी के लिए निरंतर उद्घोषणा की जाएगी और डिस्पले बोर्ड पर दिखाई देंगा।
सुरक्षा को लेकर आरपीएफ व जीआरपी जवान सादे व वर्दी में चक्रमण नजर रखेगें। स्टेशन परिसर में लगे सीसी कैमरे से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। भीड़ में यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में कोई समस्या न हो, इसके लिए टिकट काउंटर के अलावा सात एटीवीएम मशीन लगाई गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों के चढ़ने और उतरने के दौरान धक्का-मुक्की न हो, इसके लिए कतारबद्ध तरीके से चढ़ाने की व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की दुर्घटना या दुर्घटनाग्रस्त स्थिति से बचा जा सके। स्टेशन पर आरपीएफ के जवान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ाया और उतारा जाए। दिव्यांग और असक्त यात्रियों को भी आवश्यकतानुसार मदद प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें