फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनडी से ग्रीन कॉरिडोर बनाया, महज 3:50 मिनट में चाइल्ड पीजीआई पहुंचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
-यातायात पुलिस को दिल्ली कंट्रोल रूम से मिली थी सूचना, डीएनडी से पीजीआई तक तीन मिनट 50 सेकेंड में पहुंची एंबुलेंस
विज्ञापन


-स्वजन ने गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस की सराहना

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली के नजफगढ़ के अस्पताल में जन्मे जुड़वा बच्चों को आपातकाल में करीब छह किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया। यातायात पुलिस ने रात 8:37 बजे डीएनडी से चाइल्ड पीजीआई तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस को महज तीन मिनट 50 सेकंड में पहुंचाने में मदद की।

बच्चे के परिवार ने यातायात पुलिस की सराहना की। डीसीपी यातायात लखन सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली के सेपलिंग अस्पताल में जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ था। बच्चों को सांस लेने में दिक्कत समेत कई परेशानी हुईं तो चिकित्सकों ने बच्चों को नोएडा के चाइल्ड पीजीआई रेफर कर दिया। परिवार एंबुलेंस में बच्चों को लेकर चल पड़े। रास्ते में लाल बत्ती व यातायात धीमा मिला। बच्चों के रोने पर वे घबरा गए। दिल्ली पुलिस को बच्चों की परेशानी से अवगत कराया। दिल्ली कंट्रोल रूम से मैसेज मिलने के बाद नोएडा यातायात पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी यातायात लखन सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल डीएनडी से चाइल्ड पीजीआई तक करीब छह किमी ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। जगह-जगह पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें