फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी का झांसा देकर युवती के गहने ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती के गहने ऐंठे
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोलकाता में केस दर्ज कराया
केस ट्रांसफर होकर नोएडा सेक्टर-20 थाने में आया, जांच शुरू

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शादी का झांसा देकर युवक और उसके साथी ने युवती के गहने ले लिए। जेवरात वापस मांगने पर आरोपी ने युवती से पांच लाख की डिमांड की है। युवती ने आरोपियों के खिलाफ कोलकाता में केस दर्ज कराया था। मामला ट्रांसफर होकर नोएडा सेक्टर-20 थाने में आया है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल निवासी सुबर्णा चौधरी का आरोप है कि करीब दो साल पहले मोबाइल के जरिये आदित्य कपूर ने संपर्क कर विवाह का प्रस्ताव रखा। इसमें उसके साथी विकास भारती की भी सहमति थी। दोनों ने उसे नोएडा बुलाया तथा सेक्टर-19 के एक होटल में ठहराया। सुबर्णा के अनुसार, आदित्य ने उसके पास रखे सोने के गहने ले लिए और फ्लाइट से घर वापस भेज दिया। कुछ समय बाद आदित्य ने शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती ने अपने गहने मांगे तो आरोपी ने इससे इन्कार करते हुए पांच लाख की डिमांड की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें