फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आदर्श आचार संहिता का पालन कराएं नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता का पालन कराएं नोडल अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में नियुक्त किए गए सामान्य पर्यवेक्षक सिमरनदीप सिंह, पुलिस पर्यवेक्षक शंकर चौधरी एवं व्यय प्रेक्षक राज राजेश्वरी और सृष्टि चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।

सामान्य प्रेक्षक सिमरनदीप सिंह ने कहा, चुनाव से संबंधित सामग्री प्रत्याशी निर्वाचन क्षेत्र में वाहनों से लाते हैं। इस पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है। अवैध शराब आने से रोकने के लिए सभी चेक पोस्टों पर चेकिंग अभियान चलाए जाएं। पुलिस पर्यवेक्षक शंकर चौधरी ने कहा, जनपद के बॉर्डर पर चेक पोस्ट बनाते हुए आने-जाने वाहनों की चेकिंग की जाए। व्यय पर्यवेक्षकों ने कहा, सोशल मीडिया, इलेक्ट्राॅनिक मीडिया व पेड न्यूज के मामलों को गहनता से नजर रखी जाए। सी-विजिल में आने वाली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए। सहायक रिर्टंनिंग अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने बूथों का समय रहते व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अवगत कराया कि जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, मानव शृंखला शपथ व चुनाव का पर्व देश का गर्व स्लोगन के स्टीकर के माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने के लिए हाई राइज सोसाइटियों में बूथ बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें