फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हरौला में कूड़े के ढेर में लगी आग, धुआं फैला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज-1 क्षेत्र के हरौला गांव में मंगलवार देर रात प्राइमरी स्कूल के पीछे कूड़े के ढेर में आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि मंगलवार देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें