फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदूषण बढ़ते ही एयर प्यूरीफायर की मांग में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। प्रदूषण बढ़ने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ रही है। दुकानदारों के मुताबिक, पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री में तेजी आई है। दिवाली से अब तक तीन से चार दिनों में 40 से 50 एयर प्यूरीफायर बिक चुके हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के संचालक मनोज भाटी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री बढ़ी है। दिवाली से अब तक उनकी दुकान से 40 से 50 एयर प्यूरीफायर बिक चुके हैं। वहीं, दुकानदार अनिल शर्मा ने बताया कि इस बार 50 से अधिक एयर प्यूरीफायर बिक चुके हैं। पिछले साल के मुकाबले बिक्री में करीब 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ग्राहकों को फिलिप्स ब्रांड के एयर प्यूरीफायर अधिक पसंद आ रहे हैं।
सेक्टर-44 निवासी वर्षा रावत ने बताया कि उन्होंने भी इस बार घर में एयर प्यूरीफायर लगवाया है। शहर में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया।
विज्ञापन

सेक्टर-46 निवासी परमानंद पोद्दार ने बताया कि सुबह और शाम बाहर निकलने पर आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होती है। परिवार की सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भी घर में एयर प्यूरीफायर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें