फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंस्टाग्राम पर किशोरियों को प्रेमजाल में फंसाकर गहने और नकदी ऐंठने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़

विज्ञापन
किशोरियों को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी गिरफ्तार। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मोदीनगर। थाना पुलिस ने किशोरियों को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का सरगना अंश शर्मा किशोरियों से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद उन्हें प्रेमजाल में फंसता था। इसके बाद आरोपी किशोरियों से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। अंश शर्मा ने दो किशोरियों से वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने और लाखों की नकदी ऐंठी थी। पुलिस ने शुक्रवार को अंश और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख रुपये की नकदी और गहने बरामद किए।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उनकी 16 वर्षीय भांजी से अंश शर्मा नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी अंश शर्मा ने वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से लगभग पांच लाख रुपये के गहने और नकदी ऐंठ ली। पुलिस ने तीन सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की। इसके छह दिन बाद एक अन्य कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने भी अंश शर्मा और उसके साथियों पर उनकी पुत्री को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये कीमत के गहने और नकदी ऐंठने का आरोप लगाया। एसीपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए दो टीमों को लगाया गया। टीम ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम अंश शर्मा निवासी राजनगर रेजीडेंसी राजनगर एक्सटेंशन, नमन निवासी ब्रह्मपुरी कॉलोनी और अक्षित निवासी दुर्गापुरी तिबड़ा रोड मोदीनगर बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख नौ हजार रुपये की नकदी और सोने के गहने बरामद किए हैं।
शेयर मार्केट में घाटा हुआ तो इंस्टाग्राम पर किशोरियों से दोस्ती के बाद करने लगा ब्लैकमेल

पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय गिरोह का सरगना अंश शर्मा पहले मोदीनगर में ही रहता था। अंश शर्मा शेयर मार्केट का काम करता था। अंश शर्मा को शेयर मार्केट में काफी नुकसान हुआ। इसके बाद वह किशोरियों को ब्लैकमेल कर गहने और नकदी ऐंठने लगा। अंश शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक साथ मोदीनगर दो किशोरियों से दोस्ती की। अंश शर्मा ने किशोरियों से मोटीवेशनल गुरु बनकर दोस्ती की और फिर प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी दोनों किशोरियों को अलग-अलग समय पर होटल ले गया और दुष्कर्म कर वीडियो फोटा बना लिए। इसके बाद वह किशोरियों को अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। अंश शर्मा किशोरियों को बदनामी का डर दिखाकर घर में रखे सोने के गहने और नकदी मंगवाता था और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें सराफ को बचे देता था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अब तक पांच से ज्यादा किशोरियों को ब्लैकमेल कर चुका है।
विज्ञापन


पहले मां बीमार होने का बनाता था बहाना, बात नहीं मानने पर देता था अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी

गिरोह का सरगना अंश शर्मा पहले किशोरियों की भावनाओं से खिलवाड़ करता था और बाद में उन्हें फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। पूछताछ में अंश ने बताया कि पहले वह अपनी मां को बीमार बताकर किशोरियों से गहने और नकदी ऐंठता था। बाद में किशोरी जब इन्कार करती थी तो वह उनके वीडियो फोटो दिखाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। उसके निशाने पर टीनएजर्स रहती थीं। अंश उन्हें बहुत जल्द अपने प्रेमजाल में फंसा लेता था।

गहने खरीदने वाला सराफ पुलिस कार्रवाई से बाहर

अंश शर्मा किशोरियों से गहने ऐंठने के बाद उन्हें अपने साथी नमन और अक्षित की मदद से बाजार में खपाता था। गहने बेचकर आरोपी मौज मस्ती करने हिल स्टेशन पर जाते थे। मगर गहने खरीदने वाले सराफ पुलिस कार्रवाई से बाहर हैं। पुलिस के अनुसार नमन और अक्षित गहनों के फर्जी बिल बनाकर सराफ को गहने बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें