फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार वर्ष के मासूम को लावारिस कुत्तों ने जगह जगह से नोंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांव नई में हुई घटना, बच्चे की हालत नाजुक, नल्हड मेडिकल कॉलेज में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के गांव नई में लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां चार वर्ष के मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे और सिर सहित शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच लिया। गंभीर अवस्था में बच्चे को पहले पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पीड़ित बच्चे के पिता रफीक निवासी गांव नई ने बताया कि उनका चार वर्षीय बेटा अदनान घर के पास कुर्सी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक एक लावारिस कुत्ताआया और बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे, सिर और गर्दन के आसपास बुरी तरह काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया, लेकिन तब तक मासूम गंभीर रूप से घायल हो चुका था। बच्चे को तुरंत पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को देखते हुए उसे नलहड के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गांव में दहशत का माहौल
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव नई और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रफीक और अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में करीब 3000 से अधिक लावारिस कुत्ते घूम रहे हैं, जिनका कोई नियंत्रण नहीं है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद लावारिस कुत्तों को पकड़ने या नसबंदी जैसी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें