फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टियागो कार के नंबर पर कटा फॉर्च्यूनर का चालान

Mon, 13 Oct 2025 01:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो : 05: करनाल में हुए चालान की फोटो। स्रोत पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 निवासी विशाल दहिया की टियागो कार का करनाल से ई-चालान कर दिया गया। एक साल तक उनके पास मोबाइल पर इसका न मैसेज आया और न ही चालान की कोई कॉपी घर पहुंची। गाड़ी को बेचने के संबंध में प्रपत्र तैयार करने के लिए वह आरटीओ कार्यालय पहुंचे तो आपत्ति लगा दी गई कि गाड़ी का चालान है। पहले चालान भरना होगा।
विज्ञापन

विशाल दहिया ने बाद में ऑनलाइन चालान की कॉपी निकलवाई तो उसे देखकर उनका माथा चकरा गया। उनकी कार टियागो की है और करनाल में जिस गाड़ी का चालान उनके नाम पर काटा गया है वह फॉर्च्यूनर है। चालान की पूरी प्रक्रिया में सिस्टम की त्रुटि हुई लेकिन इसके बाद भी परेशान विशाल दहिया को होना पड़ रहा है।
वह सफाई दे रहे हैं करनाल में उनकी गाड़ी गई ही नहीं और गाड़ी गई भी होगी तो चालान में जिस गाड़ी को कैमरे ने कैप्चर किया है वह उनकी है ही नहीं फिर यह चालान वह क्यों भरें लेकिन आरटीओ कार्यालय ने उनकी बात को खारिज कर दिया और। पहले चालान का निस्तारण करने के लिए कह दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, चालान सिर्फ एक हजार रुपये का ही है लेकिन उन्हें शिकायत इस बात की है कि तकनीकी गड़बड़ी का खामियाजा उन्हें क्यों भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें