फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गिफ्ट सिटी की तर्ज पर यीडा क्षेत्र में विकसित होगी फिनटेक सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- यीडा ने कराया अध्ययन, अब 28 की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन


फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गुजरात की गिफ्ट सिटी अब यीडा क्षेत्र में फिनटेक सिटी विकसित करने के लिए प्रेरणा बनेगी। करीब 500 एकड़ क्षेत्रफल में प्रस्तावित फिनटेक सिटी से संबंधित प्रस्ताव 28 सितंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाना है। इससे पहले यीडा के अधिकारियों ने गिफ्ट सिटी का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर का अध्ययन किया है।


गिफ्ट सिटी का विस्तृत अध्ययन कर लौटे यीडा के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि वित्तीय और तकनीकी संस्थानों के लिए विकसित किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी जुटाई गई है। वहां वित्तीय सेवाओं, आईटी, फिनटेक, बैंकिंग, बीमा और कैपिटल मार्केट से जुड़ी गतिविधियों के लिए बेहतर इकोसिस्टम विकसित किया गया है। फिनटेक सिटी के विकास में यह व्यवस्था उपयोगी हो सकती है। मौजूदा समय में गिफ्ट सिटी विदेशी निवेशकों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला केंद्र बन गया है। यहां एयरक्राफ्ट और शिप लीजिंग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन




प्रस्तावित फिनटेक सिटी में भी वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनियों को प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुरूप एक ही परिसर में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। गिफ्ट सिटी की तर्ज पर डक्ट के जरिए कूड़ा निस्तारण, भवन निर्माण की रियल टाइम निगरानी और यूटिलिटी टनल जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। यूटिलिटी टनल के ऊपर सड़क बनाई गई है। इससे शहर में जगह-जगह खुले तार और पाइपलाइन नजर नहीं आती हैं।
विज्ञापन




फिनटेक सिटी के लिए तीन कंपनियों ने दिए प्रस्ताव



यीडा पहले ही फिनटेक सिटी के विकास के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जारी कर चुका है। इसके तहत तीन कंपनियों ने अपने प्रस्ताव प्राधिकरण को सौंपे हैं। इन प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन भी बोर्ड बैठक में किया जाएगा। एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि इसके साथ ही गिफ्ट सिटी के अध्ययन की रिपोर्ट भी बोर्ड की जानकारी के लिए रखी जाएगी। इससे यीडा क्षेत्र में प्रस्तावित फिनटेक सिटी का मॉडल तय करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें