फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विजयदशमी पर चूर हुआ रावण का दंभ

विज्ञापन
21 फूलपुर में दशहरा मेला में राम रावण युद्ध का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में शहर से लेकर ग्रामीणांचल में दशहरा मेले का आयोजन धूमधाम से हुआ। असत्य पर सत्य की विजय पर लगे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। इस दौरान जिले में 131 स्थानों पर राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। युद्ध में रावण का वध होने के साथ ही उसका दंभ चूर हो गया। अंत में रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

जनपद में दशहरे का मेला कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हो गया। सड़कों पर उमड़ी भीड़ के कारण सड़क पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी। देर रात तक पूजा पंडालों में पहुंचकर लोगों में मां के दर्शन पूजन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
सगड़ी: रामगढ़ में नवयुवक श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। झालरों और दूधिया रोशनी से सजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। महाराजगंज : विजयदशमी का मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यहां राम-रावण युद्ध का मंचन देखने के लिए महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी। नगर पंचायत के बजरंग दल अखाड़ा के कलाकारों ने राम-जानकी मंदिर प्रांगण से आकर्षक झांकी निकाली और करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेंहनगर: कटहन में दशहरा पर रावण दहन के पश्चात पूरा गांव जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में भी उमड़ी रही भीड़
नगर क्षेत्र में दो स्थानों करतालपुर और बवाली मोड़ के पास प्रदर्शनी लगाई गई है। मेलार्थियों ने मेला घूमने के साथ ही प्रदर्शनी का भी लुत्फ उठाया। देर रात तक लोग प्रदर्शनी में झूला झूलते हुए और सामानों की खरीदारी करते हुए देखे गए। देहात क्षेत्रों से शहर आने वाले लोग मेला घूमने के बाद प्रदर्शनी जाना नहीं भूले।

शहर की सड़कों पर रावण के साथ यमराज भी घूमते मिले
जहां लोग मेले को देखने में मशगूल थे। वहीं कुछ कलाकार रावण और यमराज आदि की वेषभूषा धारण कर लोगों के मनोरंजन का केंद्र बने हुए हैं। वहीं नगर के सदावर्ती मुहल्ले में बनी मूृर्ति के रास्ते पर भगवान शंकर का रूप धारण कर बैठा कलाकार लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
विजयादशमी पर विवि में मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा

चक्रपानपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित मंदिर और मां सरस्वती की मूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत ‘बापू बाजार मेला’ भी आयोजित किया गया, जिसने गांधीवादी आदर्शों के साथ सामाजिक समावेश का संदेश दिया।
विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित मंदिर में मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना बनारस से आए पुरोहितों द्वारा विधिपूर्वक कराई गई। मुख्य यजमान के रूप में डॉ. अंकुर चौबे और डॉ. विभा मिश्रा ने भूमिका निभाई।

21 फूलपुर में दशहरा मेला में राम रावण युद्ध का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें