फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशे में सड़क पर गिरे सिपाही को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी गेट के पास मंगलवार को शराब के नशे में सड़क पर गिरे सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सीओ की जांच रिपोर्ट पर बुधवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बढ़ौली चौराहे से कुछ दूर नवीन मंडी के गेट के पास मंगलवार को दोपहर में पुलिस की कर्मी वर्दी में सड़क किनारे एक कांस्टेबल पड़ा पड़ा था। वह शराब के नशे में था। कुछ लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, मगर सिपाही मदमस्त पड़ा रहा।
काफी प्रयास के बाद भी जब वह नहीं उठा तो राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सिपाही को उठाकर ले गई थी। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया था।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ सिटी को जांच सौंपी थी। सीओ ने प्रारंभिक जांच में सिपाही चंद्रमा को दोषी पाया है। उनकी रिपोर्ट पर एसपी ने कांस्टेबल चंद्रमा को निलंबित कर दिया।
इसके पहले भी वह निलंबित किया गया था। कुछ समय पहले ही वह बहाल हुआ था। सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इस तरह का कृत्य बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें