पुलिस के अनुसार, रविवार रात एक निजी कॉलेज के पास स्थित कैफे में दो पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ।
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित आईआईएमटी कॉलेज के बाहर देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद फायरिंग की अफवाह फैलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर तीन राउंड फायरिंग होने की चर्चाएं तेजी से वायरल हुईं, जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रविवार रात एक निजी कॉलेज के पास स्थित कैफे में दो पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। जांच के दौरान पुलिस को मौके से फायरिंग से जुड़े कोई साक्ष्य नहीं मिले।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फायरिंग की सूचना पूरी तरह असत्य और भ्रामक पाई गई है। मौके पर न तो कोई खोखा मिला और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि हुई। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के फैलाई गई अफवाहों से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।