फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-52 में 6 करोड़ रुपये से बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा प्राधिकरण ने ड्राइंग-डिजाइन के बाद निर्माण को जारी किया टेंडर, एजेंसियों से 13 अक्टूबर तक मांगे गए आवेदन
विज्ञापन


-छात्रों को बैठकर पढ़ाई करने के लिए शांत जगह मिलेगी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संसाधन भी होंगे मौजूद

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टर-52 के बी ब्लॉक में नोएडा प्राधिकरण पब्लिक डिजिटल लाइब्रेरी बनवाने जा रहा है। लाइब्रेरी भवन की ड्राइंग-डिजाइन तैयार कराने के बाद प्राधिकरण ने निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। लाइब्रेरी भवन के निर्माण पर 6 करोड़ 12 लाख 56 हजार रुपये की अनुमानित लागत आएगी। निर्माण एजेंसियों से प्राधिकरण ने 13 अक्टूबर तक आवेदन मांगे हैं। दूसरी लाइब्रेरी सेक्टर-44 में बनाई जानी है।
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-52 के बी ब्लॉक स्थित प्लॉट संख्या-195 पर करीब 3 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में यह लाइब्रेरी बनाई जाएगी। भवन में भूतल के अलावा चार मंजिल होंगी। इसमें 300 छात्रों के बैठने की क्षमता होगी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के बाद लाइब्रेरी में किताबों के साथ 12वीं के बाद होने वाली प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पाठ्यक्रम भी उपलब्ध होंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों के लिए अलग कंप्यूटर सेक्शन होगा। यहां इंटरनेट और डिजिटल सामग्री की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा परिसर में एयर कंडीशनर (एसी), स्वच्छ पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम होंगे। खास बात यह है कि लाइब्रेरी में छात्रों का प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। इसके संचालन और प्रबंधन का अंतिम प्रारूप आने वाले समय में तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि टेंडर जारी कर निर्माण एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं। एजेंसी का चयन होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें