फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस पर मिला लड्डू, खाने चले तो निकले मरे हुए कॉकरोच

Fri, 15 Aug 2025 12:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर लड्डू में कॉकरोच निकले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लड्डू में कॉकरोच निकलने पर निवासियों ने विरोध जताया है। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस टीम की ओर से लापरवाही बरती गई। सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद बांटे गए लड्डू में कॉकरोच निकले हैं। कॉकरोच निकलने का विरोध किया गया है।

विज्ञापन


निवासी कपिल ने बताया कि हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोसाइटी में कार्यक्रम होते हैं। कार्यक्रम के बाद लोगों को मिठाई बांटी जाती है। इस बार मिठाई में कॉकरोच निकला। उनका आरोप है कि निवासियों के स्वास्थ्य के साथ मेंटेनेंस टीम की ओर से खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने खाद्य विभाग की टीम से जांच करने की मांग की।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें