फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 23 लाख की लागत से नगला सुखू के पास जीटी रोड पर होगा पुलिया का निर्माण

Wed, 12 Nov 2025 02:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लोक निर्माण विभाग ने मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर नगला सुखू के पास पुलिया निर्माण कराने का निर्णय लिया। इसके लिए 23 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग ने धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर नगला सुखू के पास पुलिस निर्माण न होने के कारण आस-पास के गांव में बरसात के समय जलभराव होता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों ने कई बार जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से इस समस्या के निदान के लिए ज्ञापन सौंपा। लेकिन उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो सका। अब लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्रीय लोगों की समस्या के निदान के लिए नगला सुखू पर पुलिया निर्माण का निर्णय लिया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एके अरुण ने बताया कि नगला सुखू पर पुलिया निर्माण के लिए 23 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था नामित होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें