फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिश्तेदार दंपती ने बुजुर्ग महिला के खाते से निकाले छह लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे निकालने बैंक पहुंची तो मिली जानकारी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। बुजुर्ग महिला के बैंक खाते से रिश्तेदार दंपती पर यूपीआई के माध्यम से छह लाख रुपये निकालने का आरोप है। जब महिला मकान बनवाने के लिए रकम निकालने बैंक पहुंची तो इसकी जानकारी मिली। पीड़िता की बेटी की शिकायत पर सेक्टर-49 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


होशियारपुर गांव में किराये पर रहने वाली अभिलाषा कुमारी की मां शारदा देवी बिहार में रहती हैं। उन्हें पेंशन मिलती है। अभिलाषा के रिश्तेदार सचिदानंद झा और उसकी पत्नी मानसी वर्मा बरौला गांव में रहते हैं। आरोप है कि रिश्तेदार होने के कारण घर आने-जाने के दौरान दंपती ने धोखे से शारदा देवी के मोबाइल नंबर पर यूपीआई सेवा चालू कर ली और खाते से छह लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद अभिलाषा ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें