फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन के विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-कलसाडा गांव में हुई वारदात, एक बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। कलसाडा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक दंपती की बेरहमी से पिटाई की गई है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित बिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई मानसिक रूप से कमजोर है और नशे का आदी भी है। उनके ताऊ के लड़के महेश ने इसी कमजोरी का फायदा उठाकर परिवार की करीब एक बीघा खेती की जमीन धोखे से अपने नाम करा ली। उक्त जमीन अभी शामलात खाते में दर्ज है और परिवार की जानकारी या सहमति के बिना रजिस्ट्री कराई गई। जब परिवार को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली और उन्होंने महेश तथा उसके भाई उधम मास्टर से जमीन वापस करने को कहा तो आरोपित भड़क गए। उन्होंने जमीन लौटाने से इनकार करते हुए पीड़ित परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना 30 नवंबर 2025 की सुबह की बताई गई है। बिशन अपनी पत्नी उषा के साथ बाइक पर घर से निकल रहा था, तभी महेश, उधम मास्टर और उधम की पत्नी मिथिलेश ने उनका रास्ता रोक लिया। तीनों ने मिलकर दंपती पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उधम मास्टर ने उषा के साथ बर्बरता की, जिससे उसके दांत टूट गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दंपती की जान बचाई। पीड़ित परिवार ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। हथीन थाना पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें