फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संविदाकर्मी के बाल काटने से मना किया तो भेजा ज्यादा बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोप- पूछने पर संविदाकर्मी ने कहा- यह बाल न काटने का नतीजा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कस्बे में पाटिया चौक स्थित सैलून संचालक ने बुधवार को बिजली उपकेंद्र के संविदाकर्मी पर बढ़ा हुआ बिजली बिल बनाने के आरोप लगाए हैं। नाई के अनुसार, संविदाकर्मी ने उससे कहा कि नाई ने उसके बाल काटने से मना कर दिया था, इसलिए उसने बढ़ा हुआ बिल बनाकर भेज दिया। सैलून संचालक ने मामले की शिकायत बिजली विभाग के आला अधिकारियों से की है।

चौक पर कस्बा निवासी सैलून के संचालक सलीम ने बताया कि हर महीने बिजली बिल करीब 900 रुपए के आसपास ही आता है। शुक्रवार को बिजली कर्मी ने बिना मीटर रीडिंग देखे करीब 3 हजार रुपये का बिल थमा दिया। कहा- यह बाल न काटने का नतीजा है। आरोप है कि गलत बिल निकालने की बात जब सैलून संचालक ने सुपरवाइजर को बताई तो उसने कहा कि बिल निकालने आने वाले कर्मियों की दुकान पर सेवा पानी नहीं करते हो, इसलिए बिल गलत निकला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विद्युत उपखंड अधिकारी अजय गुप्ता का कहना है की मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पीड़ित से बात करके जांच कर संविदाकर्मी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी और संचालक के बिल ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें