फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नल को छूते ही लगा करंट, हलवाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किराड़ी की धर्मशाला में खाना बनाने के दौरान हादसा, लापरवाही का केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रेम नगर के किराड़ी स्थित लाल धर्मशाला में बुधवार शाम काम करने के दौरान करंट लगने से हलवाई हरेंद्र सिंह (30) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि बुधवार रात 9:26 बजे संजय गांधी अस्पताल से एक युवक को मृत अवस्था में लाए जाने की जानकारी मिली थी। प्रेम नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची तो मृतक की शिनाख्त मूलत: गांव बहसी, मैनपुरी निवासी हरेंद्र के रूप में हुई। वह पत्नी रूबी के साथ अवध विहार प्रेम नगर पार्ट-दो में रहता था। हरेंद्र बुधवार को खाना बनाने के लिए लाल धर्मशाला गया था। उसके सहकर्मियों ने बताया कि काम करने के दौरान वह पानी लेने गया। जैसे ही उसने नल खोला तो जोरदार झटका लगा और वह बेहोश हो गया। उसके बाद सहकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जांच के लिए पुलिस ने धर्मशाला को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें