फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म, पंचायत ने आरोपी को बचाने के लिए 40 साल के व्यक्ति से शादी कर दी तय

Tue, 18 Nov 2025 12:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा को घर बुलाकर युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। फिर उसे वायरल करने की धमकी देते हुई आरोपी कई महीनों तक उसे अपने शिकंजे में फंसाया रहा। पांच महीने की गर्भवती होने पर मामला खुला। तब पंचायत कराकर 40 साल के व्यक्ति से शादी कराने की कोशिश कर कार्रवाई से बचना चाहा। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी को युवक सोमवीर उर्फ भोला बहलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी के कारण किशोरी चुप रही। कुछ समय बाद जब लड़की गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने उससे मालूमात की। मामला बताने पर 19 सितंबर को बिसौली में अल्ट्रासाउंड कराया तो किशोरी पांच महीने छह दिन की गर्भवती बताई गई। इसके बाद पूर्व प्रधान के घर ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत हुई।

आरोप है कि पंचायत ने पीड़ित परिवार को धमकी दी कि यदि मामला आगे बढ़ाया तो उन्हें गांव में नहीं रहने दिया जाएगा। पंचायत ने आरोपी पक्ष से 3.40 लाख रुपये जमा कराए और गर्भपात कराकर खुद उसकी शादी करवाने का आश्वासन दिलाया। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिनों बाद पंचायत के लोग और आरोपी के परिजन किशोरी को बगरैन ले गए। वहां बाजार के पास एक निजी अस्पताल में उसका जबरन गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने किशोरी की शादी वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार 40 वर्षीय एक व्यक्ति से तय करा दी। तय रकम में से 1.70 लाख खर्च होने की बात कर बाकी धनराशि शादी के वक्त दावत आदि में काम आने की बात कही। वहीं पिता ने बेटी की उम्र कम होने का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी युवक पर कार्रवाई करने पर गांव से निकालने की फिर धमकी दी।

पीड़ित परिवार ने बिसौली थाने में शिकायती पत्र दिया और सात नवंबर को ऑनलाइन शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह काे शिकायती पत्र दिया। तब एसएसपी ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक, पंचायत कराने वाले चार लोग और गर्भपात करने वाली महिला झोलाछाप पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें