फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछुआ व मछलियां पकड़ने पहुंचे तीन युवक कॉलोनी वालों ने खदेड़े

Tue, 18 Nov 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। रेलवे स्टेशन के पास काफी रकबा में फैले गड्ढों में कछुआ और मछलियां पकड़ने पहुंचे तीन युवकों को कॉलोनी वालों ने खदेड़ दिया। इस दौरान युवकों की कॉलोनी वालों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला श्रीनारायणगंज के मिल कंपाउंड इलाके की इंदिरा कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ गहरे गड्ढों में नाले और नालियों का पानी भरा हुआ है। गड्ढों में कछुए भी हैं। रविवार शाम तीन बजे तीन युवक कछुओं और मछलियों को पकड़ने के लिए वहां पहुंचे तो मिल कंपाउंड निवासी नीलम पत्नी संतोष की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने कॉलोनी के अन्य लोगों को भी बुला लिया। इसी दौरान महिला ने उनकी वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप पर भी डाल दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों युवकों को खदेड़ दिया।
पशु प्रेमी श्याम शर्मा ने युवकों के तार तस्करों से जुड़े होने का अंदेशा जताया। बता दें कि पिछले सप्ताह पुराने मालगोदाम के पीछे भरे पानी में से भी युवकों ने कछुओं को पकड़ने की कोशिश की थी, उस समय भी उन्हें भगा दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें