घटना के दौरान सोसाइटी गेट पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सोसाइटी के कुछ निवासियों ने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित निम्बस सोसाइटी के मुख्य गेट पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब सिक्योरिटी गार्ड और एक डिलीवरी ब्वॉय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान लाठी और डंडों का भी इस्तेमाल किया गया। जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान सोसाइटी गेट पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सोसाइटी के कुछ निवासियों ने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।
वहीं, सूचना मिलने पर बीटा-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई क जाएगी।