फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत मामले में निम्स अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती होने के बाद बुधवार सुबह लापता हो गए, बृहस्पतिवार को मिला था शव
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा जांच के लिए भेजेगी पुलिस
दनकौर। नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (निम्स) अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर प्रबंधन समिति के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित रखा गया है। बिसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


जेवर कस्बे के भटपुरा मोहल्ला निवासी शकील ने कहा कि 31 अक्टूबर को एक कैंप में जांच कराने के बाद उनके पिता शहीद (85) निम्स अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें दस्त आने की समस्या थी। बुधवार सुबह शहीद अस्पताल से लापता हो गए थे। कोई सुराग न मिलने पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार दोपहर अस्पताल कर्मियों ने परिवार को बताया कि शहीद का शव अस्पताल परिसर में पड़ा है।
विज्ञापन

बताया गया कि वह तीसरी मंजिल पर भर्ती थे। अस्पताल की खिड़की से गिरने से उनकी मौत हुई है। परिजन का कहना है कि तीसरी मंजिल के वॉर्ड से गिरने से उनका सिर फट गया था। परिजन अस्पताल प्रबंधन की बताई गई थ्योरी से संतुष्ट नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि वार्ड कर्मियों के ऊपर कैमरे लगे हुए हैं लेकिन मरीजों की निगरानी के लिए कोई कैमरा नहीं है और खिड़की के बाहर भी कैमरा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें