संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। मायचा गांव में पैर पर गाड़ी चढ़ने का विरोध किया तो युवकों ने पिता-पुत्र और महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। घायल ने गांव के चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि 30 मार्च की शाम मनीष भाटी गली में जा रहा था। तभी सामने से गांव का ही विकास गाड़ी लेकर आया और उनके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। जब गाड़ी पैर पर चढ़ने का विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगे। फोन कर इंद्रजीत, आदेश और दीपक को बुला लिया। जिन्होंने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर वह अपनी पत्नी और पिता सत्यप्रकाश पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से उपचार करने के बाद घायल ने विकास, इंद्रजीत, आदेश और दीपक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।