फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर कारोबारी से तीन लाख से अधिक ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-पैसे वापस लौटाने के ऐवज में 20 प्रतिशत ब्रोकर चार्ज मांगा
विज्ञापन

-लक्ष्मी नगर इलाके की घटना, आरोपी महिला पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। लक्ष्मी नगर के एक कारोबारी से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक महिला ठग ने उससे तीन लाख रुपये वसूल कर लिए। आरोप है कि महिला ने शेयर बाजार में अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर उससे दोस्ती की थी। कारोबारी को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने महिला को पैसे वापस लौटाने को कहा, लेकिन बदले में वह उससे 20 प्रतिशत की ब्रोकर चार्ज मांगने लगी। साइबर पुलिस ने पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, कारोबारी की पहचान प्रिंस गंडोत्रा के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ चर्च लेन में रहते है। उनका कपड़े का कारोबार है। उनका आरोप है कि करीब नौ महीने पहले जनवरी माह में वह सोशल मीडिया के जरिए शिविका नाम की एक लड़की से संपर्क में आया था। बाद में वह उन दोनों की मोबाइल फोन से बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होती गई, और कारोबारी को उसने अपने भरोसे में ले लिया। कुछ समय बाद उसने कारोबारी को अमेरिकन सेंचुरी इन्वेस्टमेंट में निवेश करने को कहा। उस दौरान उसने एक ऐप डाउनलोड करने को भी कहा। महिला ने उन्हें आशना और अन्य लोगों से जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह कंपनी सेबी से जुड़ी है। उनके कहने पर उन्होंने एक खाता खुलवाया और एक लाख रुपये निवेश करने को कहा। उसका यकीन उस वक्त गहरा हो गया जब उसके खाते में डेढ़ लाख रुपए दिखाए दिए। कारोबारी ने 50 हजार का फायदा देख अपने अकाउंट से एक हजार रुपये निकालने की कोशिश की तो पैसे निकल गए। बाद में उसने दो लाख 23 हजार रुपये और निवेश कर दिया। इसके बाद उनके खाते में 5 लाख रुपये हो गए। पैसों को जब उसने निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले। उसने देखा कि एप को ब्लॉक कर दिया गया। जब उसने महिला दोस्त से संपर्क किया तो वह पैसे निकालने के बदले में 20 प्रतिशत ब्रोकर चार्ज मांगने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें