फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वाद और हुनर का दिखा संगम, कलिनरी चैंपियनशिप में चमके विद्यार्थी

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जेपी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई यंग इंडिया कलिनरी चैंपियनशिप के स्कूल स्तरीय प्रत
विज्ञापन
- जेपी पब्लिक स्कूल के विजेता अब क्षेत्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। स्किल इंडिया मिशन के तहत सीबीएसई यंग इंडिया कलिनरी चैंपियनशिप 2026 के लिए सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने स्वाद, नवाचार और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए फायरलेस कुकिंग और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए फायर कुकिंग वर्ग रखा गया। प्रतिभागियों ने पौष्टिक, स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन तैयार कर अपनी पाक-कला, प्रस्तुतीकरण और स्वच्छता कौशल का प्रदर्शन किया। स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि फायरलेस कुकिंग वर्ग में अनंदी पॉल और काइना खान विजेता रहीं। वहीं फायर कुकिंग वर्ग में दिया चौहान और संयम गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थी अब सीबीएसई यंग इंडिया कलिनरी चैंपियनशिप के क्षेत्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य निर्णायक होम शेफ श्वेता शर्मा की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या मीता भंडुला, उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लई, ऋतु दत्ता और वंदना गुप्ता ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और नई सीखने की क्षमता विकसित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें