फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना के 93 नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के 93 नए मामलों की पुष्टि की गई है। बीते 24 घंटों में 86 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 588 हो गई है जिसमें से 8 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 580 का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है। संक्रमण मामलों के लिहाज से पॉश इलाके हॉट स्पॉट बने हुए हैं। रविवार को समाने आए नए मामलों में 91 शहर के सेक्टर एरिया से मिले हैं। इसमें से दो मामले जवाहर कॉलोनी के शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के नए मामले नहीं मिले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का पूरा फोकस शहर में स्थित पॉश इलाकों पर है। सैंपल सकारात्मकता दर 11.93 प्रतिशत बनी हुई है। मामलों के स्वस्थ होने की दर 98.97 प्रतिशत है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कोई भी मरीज गंभीर हालत में नहीं है। रविवार को 779 सैंपल लिए गए। फिलहाल जिले के 1767 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। ब्यूरो
विज्ञापन

24 घंटे में मात्र 1224 ने लगवाई एहतियाती खुराक
फरीदाबाद। टीकाकरण के लिए लोग सामने नहीं आ रहे हैं। खासतौर पर एहतियाती खुराक को लेकर समस्या आ रही है। टीकाकरण के लिए जिले में 50 सरकारी केंद्रों पर सुविधा होने के बावजूद रविवार को मात्र 1224 लोगों ने एहतियाती टीका लगवाया। वहीं, करीब दो हजार लोगों ने ही टीकाकरण कराया। इसमें पहली खुराक लगवाने वाले 12 से 14 वर्ष के बच्चों सहित 15 से 17 वर्ष के किशोर व 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं।
एहतियाती खुराक निशुल्क लगाने के आदेश निदेशालय से जारी हो चुके हैं। ऐसे में दो खुराक के बाद नौ माह की समय सीमा पूरी करने वाले लोगों का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। बीके नागरिक अस्पताल में टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों के अनुसार लोग कोविड रोधी टीके की तीसरी खुराक (एहतियाती खुराक) लेने सामने आ रहे हैं। इसमें चुनौती नौ माह की समय सीमा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें