फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त का घेराव कर गिनाईं कॉलोनी की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त का घेराव कर गिनाईं कॉलोनी की समस्याएं
विज्ञापन

फरीदाबाद। अरावली विहार सैनिक कॉलोनी कहने को तो शहर का संभ्रांत इलाका है लेकिन यहां के लोग पेयजल, सीवर, सड़क जैसी आधारभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। संयुक्त आयुक्त सुभीता ढाका से मिलने आईं अरावली विहार की महिलाओं ने कुछ इस तरह समस्याएं गिनाते हुए समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को संयुक्त आयुक्त कार्यालय पहुंचीं अरावली विहार की वंदना ने बताया कि पेयजल आपूर्ति नहीं होती। लगभग डेढ़ हजार परिवारों को पानी खरीदना पड़ता है। जल और सीवर लाइन बिछाने के नाम पर नगर निगम की ओर से चार माह पहले प्रत्येक घर से 15 से 20 हजार रुपये वसूले गए लेकिन आज तक कोई सुविधा नहीं दी गई। संगीता टकसाली ने बताया कि (मल) सीवर लाइन हमेशा ही अति प्रवाहित (ओवरफ्लो) रहती है। हालात यह हैं कि भूतल के मकानों में सीवर लाइन का गंदा बदबूदार पानी अति प्रवाहित होकर घुस जाता है। निगम अधिकारियों से शिकायत के बावजूद सफाई नहीं करवाई जाती। मजबूर होकर लोगों को गंदा पानी साफ कराने के लिए निजी सफाईकर्मियों को अपने खर्च पर बुलाना पड़ता है। ममता वर्मा ने बताया कि सड़कों की हालत इतनी खराब है कि आए दिन कोई न कोई दोपहिया वाहन चालक इनमें फंस कर घायल होता है। पैदल चलने वालों के जूते चप्पल भी टूट जाते हैं। सोसायटी की अमृता सिन्हा, दिव्या श्रीवास्तव, आरती, वंदना आदि महिलाओं ने डेढ़ हजार परिवारों को आधारभूत सुविधाएं दिलाने की मांग की। संयुक्त आयुक्त सुभीता ढाका ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें