फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
छह नामजद सहित 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

आकेड़ा पुलिस चौकी में लूटपाट और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का मामला
सही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो,
नूंह। आकेड़ा पुलिस चौकी में लूटपाट व पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने मामले में नूंह थाना पुलिस ने छह नामजद सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल मामले के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पूरा मामला बुधवार शाम सात बजे का है। बड़कली की ओर से तेज रफ्तार आ रहा पत्थर से भरा डंपर आकेड़ा पुलिस चौकी के पास बाइक सवार सैकूल गांव करहेड़ी को टक्कर मारते हुए पलट गया। हादसे में घायल बाइक सवार को नलहड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और गुरुग्राम- अलवर रोड को जाम करते हुए पुलिस चौकी पर हमला बोलकर आग लगाने की कोशिश की। यहां पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करते हुए कुर्सी, एलसीडी टीवी, कैमरे, सरकारी वाहन व बाइक तोड़ते हुए लेपटॉप, चार मोबाइल लूटकर ले गए। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ के चंगुल से पुलिसकर्मियों को बचाया। भीड़ ने गुरुग्राम-अलवर रोड कई घंटे जाम रखा। जिसके चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस बल के पहुंचने पर जाम खुलवाते हुए भीड़ को दूर किया। सरकारी संपत्ति को नुकसान व पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने मामले में पुलिस ने मुस्तकीम पुत्र ईसा, जुनैद पुत्र अज्जत, कामिल पुत्र रति, अहसान पुत्र ईसा, जुबैर पुत्र इसाक, खालिद पुत्र ईसा सहित अन्य 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आकेड़ा चौकी इंचार्ज नरेंद्र ने बताया कि हादसे के बाद भीड़ में अफवाह थी कि पलटे हुए डंपर के पत्थरों के नीचे कोई बच्चा दबा है, जबकि कोई बच्चा नहीं दबा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें