फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवक यमुना नदी में बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लिए भी
विज्ञापन


दोस्त का जन्मदिन मनाने
गया युवक यमुना में बहा
- चार अन्य साथी बाल-बाल बचे, गोताखोर कर रहे तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। डीएनडी के पास यमुना नदी में नहाने के दौरान बिट्टू (22) पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक दोस्त के जन्मदिन पर पार्टी करने गया था। उसके चार अन्य साथी भी नहाने के दौरान डूबने लगे थे और बहने से बाल-बाल बचे। युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस तीन गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से पश्चिमी बंगाल के रहने वाले निपेन, बिट्टू, दीपक, आनंद आदि युवक परिवारों के साथ दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहते हैं। सभी एक कंपनी में नौकरी करते हैं और दोस्त हैं। परिजन कमल ने बताया कि रविवार को दीपक का जन्मदिन था। सभी दोस्तों ने यमुना के किनारे जन्मदिन की पार्टी करने का फैसला किया। निपेन, बिट्टू, दीपक और आनंद समेत करीब 15 युवक यमुना किनारे जाकर पार्टी करने लगे। शाम करीब 4 बजे बिट्टू, दीपक, आनंद, निपेन समेत 5 युवकों ने नदी में नहाने का फैसला किया। नदी के किनारे पर पानी छह फीट से अधिक गहरा है। इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। सभी पानी में उतरते ही बहने लगे। बाकी तीनों तो किसी तरह बच गए, लेकिन बिट्टू तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी दोस्त जन्मदिन की पार्टी के लिए यमुना के किनारे गए थे। इस दौरान कुछ युवक नदी में नहाने के लिए उतरे थे और एक युवक तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश की जा रही है।
- मनोज कुमार पंत, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सेक्टर-20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें