फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 30 दिसंबर से शुरू होंगे बोर्ड प्रैक्टिकल, फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

Tue, 20 Nov 2018 06:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरवरी में 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। बोर्ड कक्षाओं में सभी विषयों का कोर्स लगभग पूरा हो चुका है। अब अतिरिक्त कक्षाएं चल रही हैं। इसी के साथ बोर्ड की तरफ से प्रैक्टिकल की डेटशीट भी जारी कर दी गई हैं। जिले के स्कूलों में 30 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच प्रैक्टिकल कराने होंगे। उसके बाद छात्रों के नंबरों की लिस्ट बोर्ड को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी के प्रथम सप्ताह में शुरू हो रही हैं। अधिकतर विषयों की परीक्षाएं फरवरी में ही हो जाएंगी। मार्च के प्रथम सप्ताह में ही परीक्षा खत्म हो जाएंगी। डेटशीट को देखते हुए स्कूलों में कोर्स पूरे करा दिए गए हैं, ताकि अंतिम समय में छात्रों को रिवीजन कराया जा सके।

जिन स्कूलों में कोर्स अभी पूरा नहीं हो पाया है, उनको दिसंबर तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल एसएस वरुण ने बताया कि फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। सभी कक्षाओं का कोर्स पूरा हो चुका है, अब अतिरिक्त कक्षाएं चल रही हैं। ताकि अगर छात्रों को शंका हो तो उसको दूर किया जा सके। छात्रों के ग्रुप बनाए गए हैं, ताकि ग्रुप स्टडी कर सकें। इससे छात्रों को बेहतर समझ में आता है।

श्याम सिंह स्मारक कॉलेज की प्रिंसिपल गीता शर्मा ने बताया कि कोर्स पूरा हो चुका है। अब छात्रों की शंकाओं को दूर किया जा रहा है। बोर्ड प्रैक्टिकल की डेटशीट की जानकारी भी छात्रों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें