फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय चौटाला को गुरुग्राम जिले से लगा बड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
अभय चौटाला को गुरुग्राम जिले से लगा बड़ा झटका
विज्ञापन

गुरुग्राम। इंडियन नेशनल लोकदल के शक्ति परीक्षण में शनिवार को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला को सबसे करारा झटका गुरुग्राम जिले से लगा। गुरुग्राम जिले के निवासी एवं पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के करीबी एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर ने अभय चौटाला के बजाए पार्टी से निष्कासित अजय चौटाला का साथ दिया। अजय चौटाला ने भी उनको सम्मान देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
अनंत राम तंवर शनिवार को चंडीगढ़ में पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक के बजाए जींद में अजय चौटाला की ओर से बुलाई गई बैठक में गए। अजय ने उनको सम्मान देते हुए उनसे पहले एक पैलेस में बैठक की अध्यक्षता कराई। इसके बाद ताऊ देवीलाल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता की जिम्मेदारी दी। दरअसल अजय की बैठक एवं सम्मेलन में पार्टी के पद के मामले में अनंत राम तंवर से अन्य कोई पदाधिकारी नहीं था। इसके अलावा अनंत राम तंवर आयु के मामले में भी सभी से वरिष्ठ थे।
विज्ञापन

उधर अनंत राम तंवर ने अमर उजाला को बताया कि अभय एवं पार्टी की तुलना में अजय एवं उनके बेटों के साथ राज्य की जनता काफी अधिक है। इसके अलावा उनको पार्टी से निकालकर नाइंसाफी की गई है। इस कार्रवाई के प्रति जनता में भारी रोष है। उन्होंने जनता का रुख और अजय एवं बेटों के साथ हुई नाइंसाफी के कारण ही अभय के साथ नहीं जाने का निर्णय लिया। उन्होंने दो दिन पहले पार्टी कार्यालय से आए फोन पर चंडीगढ़ में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में आने से मना कर दिया था। उन्होंने शनिवार को पार्टी के उपाध्यक्ष पद एवं पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन


समर्थकों के कार्यालयों में दोनों भाइयों के लगे हैं फोटो
गुरुग्राम। इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के बेटों ने भले ही राजनीतिक राह अलग-अलग कर ली और उनके समर्थक भी बंट गए हैं, मगर गुरुग्राम जिले के पार्टी कार्यालय के अंदर अजय चौटाला का फोटो वाला होर्डिंग्स आज भी ज्यों का त्यों लगा हुआ है। इसके अलावा दोनों खेमों के नेताओं ने भी अपने निजी कार्यालयों में अजय एवं अभय के फोटो नहीं हटाए हैं। उनके कार्यालयों में अजय एवं अभय के फोटो लगे हुए हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार कुछ दिनों के दौरान पार्टी कार्यालय से अजय चौटाला के फोटो वाला होर्डिंग्स हटा दिया जाएगा, क्योंकि अब वह पार्टी में नहीं रहे हैं और वह अपनी नई पार्टी बनाने जा रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें