फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्लूए कोना-----------

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडब्लूए कोना
विज्ञापन

फोटो

खबर का असर
दो वर्षों से बंद सर्विस रोड खोला
नोएडा। सेक्टर-100 में गलत डिजाइन के कारण लगभग 2 वर्षों से सेंचुरी अपार्टमेंट की सर्विस रोड बंद पड़ी थी। जिसकी वजह से वाहनों को गलत दिशा में जाना पड़ता था। अमर उजाला ने संवाद के जरिये प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया था। अब इस खबर का असर हुआ है। दरअसल, प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने अवर अभियंता अजय यादव को 1 सप्ताह में सर्विस रोड खोलने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बृहस्पतिवार को सर्विस रोड खोल दिया गया है। ब्यूरो

फोटो
प्राधिकरण ने बिशनपुरा गांव में सुनीं समस्याएं
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर-58 स्थित बिशनपुरा गांव का दौरा किया। निवासी राम कुमार तंवर ने बताया कि पिछले काफी समय से गांव के लोग सड़क, नाली, सीवर और बड़े नाली की समस्या से परेशान हैं। लोगों ने इसकी शिकायत की थी। वहीं, दौरे मेें नोएडा प्राधिकरण के पीई सर्कल-5 एसपी सिंह व जेई स्वदेश रंजन भी मौजूद थे। दोनों ने सभी समस्याओं का जल्द ही निवारण करने का आश्वासन दिया। टीम के साथ गांव के कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


फोटो
सेक्टर-31 में ओपन जिम का निर्माण शुरू
नोएडा। सेक्टर-31 के बी ब्लॉक शहीद भगत सिंह पार्क में ओपन जिम का निर्माण शुरू हो गया है। लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के इस कार्य की सराहना की है। अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि प्राधिकरण समस्याओं को सुनकर निस्तारण कर रहा है। ओपन जिम बनने से सेक्टर के लोगों में काफी उत्साह है। ब्यूरो
विज्ञापन


सेक्टरों में सड़कों की हालत खस्ता
नोएडा। शहर की सड़कों का बुरा हाल है। सेक्टर-10 से निठारी रोड, सेक्टर 20, 21, 25, 26 चौराहे से मंगल बाजार चौक, एलिवेटेड रोड तिराहे तक सड़कें जर्जर हैं। आए दिन हादसे होते हैं। वहीं, कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटों के न जलने से घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कई बार सेक्टर के लोगों ने प्राधिकरण से शिकायत की है। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें