फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐप पर उड़ेली शिकायतें संवार रही ‘हर पथ’

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐप पर उड़ेली शिकायतें संवार रही ‘हर पथ’
विज्ञापन

गुरुग्राम। राज्य में टूटी सड़कों की समस्या को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार की हरपथ ऐप पर लोग जमकर शिकायतें कर रहे हैं। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से अब तक जिले में कुल 1726 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से सबसे ज्यादा 1409 शहरी स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित सड़कों की हैं। इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग से संबंधित 124, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित 122 और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड से संबंधित 71 शिकायतें टूटी सड़कों के बारे में मिली हैं।
उन्होंने बताया कि 98 प्रतिशत शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई की है। 64 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि 16 प्रतिशत शिकायतों को लोगों ने रिओपन किया, जबकि 48 प्रतिशत शिकायतें रद्द कर दी गईं। नियमानुसार शिकायतों का रिजेक्शन रेट 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

इस ऐप में राज्य की प्रत्येक सड़क को ना केवल संबंधित विभाग के साथ जोड़ा गया है, बल्कि जिम्मेदार इंजीनियरों को भी इसमें टैग किया गया है। इसके चलते लोग अपने मोबाइल में हरपथ ऐप डाउनलोड करने के बाद सड़क के गड्ढों की फोटो खींचकर और उसे पोस्ट करते हैं। उनकी शिकायत संबंधित अधिकारी और इंजीनियर तक पहुंच जाती। इसके बाद उनकी जिम्मेदारी होगी कि 10 दिनों के अंदर उस सड़क की भले ही कॉर्पेटिंग ना करें लेकिन गड्ढों को भर दें।
विज्ञापन

उधर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह का कहना है कि गड्ढे युक्त सड़कों की समस्या दूर करने के लिए और जन सहयोग से प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए हरपथ ऐप लांच किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें