फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई किशोरी का अपहरण कर छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में शौच के लिए गई किशोरी का अपहरण कर छेड़छाड़
विज्ञापन

गुरुग्राम। गांव चंदू में बुधवार दोपहर खुले में शौच करने गई किशोरी को बेहोश कर अपहरण करने का मामला सामने आया है। करीब 7 घंटे बाद किशोरी घर के पास ही सहमी हुई मिली। उसके कपड़े फटे हुए थे। परिजन व गांव के सरपंच उसे नजदीकी एसजीटी अस्पताल ले गए। बुधवार रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का मेडिकल करवाया। मेडिकल में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल जांच जारी है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी महिला परिवार के साथ गांव चंदू में किराये पर रहती है। वह तीन बेटों के साथ खेत में मजदूरी करने चली गई थी। दोपहर में उसकी 16 वर्षीय बेटी घर के पास गढ़ी रोड पर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसे पीछे से मुंह पर रुमाल रखकर बेहोश कर दिया गया। उधर, परिजनों ने उसे काफी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। देर शाम जब महिला व तीनों बेटे काम से लौटे तो पति ने किशोरी के गायब होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक व्यक्ति ने परिजनों को बताया कि उनकी बेटी गांव में एक व्यक्ति के घर के पास बैठी हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) शमशेर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए हैं। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
----
इन सवालों पर काम कर रही है पुलिस
-जब घर पर ही शौचालय बना था तो पीड़िता बाहर शौच के लिए क्यों गई।
-पीड़िता आरोपियों की संख्या 2 बता रही है। यह आरोपी कौन थे।
-किशोरी को किस गाड़ी में लेकर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें