फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भाजपा तीसरे स् थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: जिले में बूथ एजेंट नियुक्त करने में बसपा अव्वल
विज्ञापन

सपा दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर
मनोज कुमार
नोएडा। लोकसभा चुनाव के लिए भले ही भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया पर आगे हो, लेकिन जिले में बसपा ने उसे पछाड़ दिया है। बसपा ने जिले के सभी बूथों पर एजेंट नियुक्त कर दिए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर सपा और तीसरे नंबर पर भाजपा है।
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी बीएन सिंह और अन्य अधीनस्थ अधिकारी लगातार पार्टियों के साथ बैठक करके मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और लोगों को जागरूक करके अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए आगे आने को कह रहे हैं। इसी क्रम में अधिकारियों ने जिले में 1417 बूथों पर भी अपनी-अपनी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को बूथ एजेंट नियुक्त करने के लिए कहा था। बसपा ने सभी बूथों पर पदाधिकारी तैनात कर दिए हैं। जबकि समाजवादी पार्टी ने 1246 पदाधिकारी और कार्यकर्ता को एजेंट के रूप में नियुक्त किया है। वहीं, भाजपा की ओर से 731 कार्यकर्ताओं को ही बूथ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिले में जितने भी बूथ होते हैं उन सभी पर सभी पार्टियों की ओर से एजेंट तैनात करने के लिए कहा जाता है। उनको ईवीएम के चालू करने से लेकर बंद करने और सील करने जैसी बारीक जानकारियां देने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। जिले में 1417 बूथ हैं जिनमें बसपा ने 1417, सपा ने 1246 और भाजपा ने 731 एजेंट नियुक्त किए हैं।
- एल वेकंटेश्वर लू, मुख्य निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें