दूसरी खबर पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के लिए उपयोगी
कोना
फोटो
सुमित चक्रवर्ती बनेंगे इंटरनेशनल रेफरी
नोएडा। ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सुमित चक्रवर्ती इंटरनेशनल रेफरी बनने जा रहे हैं। सुमित के सिखाए खिलाड़ी जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तिरंगा लहरा चुके हैं। हाल ही में दुबई में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में सुमित ने भारत को तीसरा स्थान दिलाया था। वहीं, मुंबई में 24 सितंबर से 1 अक्तूबर तक होने वाली 121 इंटरनेशनल प्रतियोगिता में सुमित रेफरी की भूमिका में रहेंगे। सुमित ने कहा कि उनका लक्ष्य खिलाड़ियों को तैयार करना है। सेमिनार में वह नए नियम, तकनीक व ट्रेनिंग के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। वहीं, दादरी में एथलेटिक्स गर्ल्स प्रतियोगिता में नोएडा के श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज को 6 गोल्ड, 5 सिल्वर व 9 ब्रांज मेडल मिले हैं। ब्यूरो
फोटो
सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो चैंपियनशिप कल से
नोएडा। सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल में तीन दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन वन जूडो चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। 21 से 23 सितंबर तक प्रतियोगिता में देहरादून मंडल के 65 विद्यालयों के 749 छात्र भाग लेंगे। चार आयु वर्ग में प्रतियोगिता होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग भार्गव उपस्थित होंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीएसई के खेलकूद विभाग के उप निदेशक डॉ. मंजीत सिंह करेंगे। निदेशक सुशील जैन ने बताया कि यह गर्व की बात है कि बोर्ड ने हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है। पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के खिलाड़ी भाग लेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज अवस्थी ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में खेली जाएगी। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीबीएसई देहरादून के मंडलीय अधिकारी रनबीर सिंह शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीएसई के वोकेशनल एवं ट्रेनिंग के निदेशक विश्वजीत द्वारा की जाएगी।